शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष रोजगार मेला का आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

अग्रणी महाविद्यालय शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेश के भर्ती अधिकारी उपस्थित हुए जिले के उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिनकी आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वे सभी इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। उन्होने उपस्थित युवाओं से कहा कि यदि तत्काल आपकी आर्थिक जरूरतें हैं और आप के मां-बाप इस हेतु सहमत हैं तो आप सभी इस अवसर का लाभ उठावें। रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी के रूप में उपस्थित संतोष राव ने बताया कि इच्छुक युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती किया जाता है।

सुरक्षा जवान के आठ सौ पदों हेतु दसवी पास या फेल युवा आवेदन कर सकते है, इसमें चयन होने पर प्रतिमाह 14000 से 21000 रू. वेतन प्राप्त होगा। सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों में भर्ती हेतु 12 वी उत्तीर्ण युवा पात्र है जिनके 17000 से 25000/- रू. वेतन प्राप्त होगा। आज की इस रोजगार मेंला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जिलो भर के बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भर्ती अधिकारी के द्वारा उपस्थित युवाओं का नाप -जोख कर चयनित प्रतिभागियों से आवेदन-पत्र जमा कराया गया एवं अगले चरण में अनुपपुर (म.प्र) प्रशिक्षण हेतुु बुलाया गया। चयनित युवाओं में शैलेश चन्द्र, बृजेश कुमार, उमाशंकर, आदि है। आज के रोजगार मेले को सफल बनाने में सहा. प्राध्यापकगण डॉ. अरूणिमा दत्ता, सुशील कुमार तिवारी, कमलेश पटेल शरणजीत कुजूर, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, प्रकाश मनिकापुरी एवं कार्यालयीन स्टॉप मनीष श्रीवास्तव, सुनित जॉनसन बाड़ा, आर के. गुप्ता, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति