लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर 10 लाख का इनाम घोषित, NIA का बड़ा कदम

मुंबई
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल पर बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही शूटर्स को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीन सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं।

कौन है अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और उस पर NIA के दो मामलों में आरोप हैं। ये दोनों मामले 2022 में दर्ज किए गए थे। मुंबई पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए बाबा और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं।

अनमोल को ट्रैक कर रही एनआईए
NIA अनमोल को ट्रैक करने की अपनी कोशिशें तेज कर रही है। अधिकारी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि अगर उनके पास कोई भी जानकारी है जो अनमोल को पकड़ने में मदद कर सकती है, तो वे आगे आएं। यह घोषणा संगठित अपराध से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता को बताती है।

अनमोल पर पहले से दर्ज हैं 18 केस
इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अनमोल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा था क यह पहली और आखिरी चेतावनी है। अनमोल पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति