अवैध रेत खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त

आरंग

रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के मोहमेला गांव में प्रशासन ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है. 16 अक्टूबर के बाद से सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ चल रही इस मुहिम में आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त किए हैं.

बता दें, आरंग क्षेत्र में 16 अक्टूबर के बाद से रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं, जिन्होंने महानदी से अवैध खनन और परिवहन शुरू कर दिया है. ग्राम पंचायत मोहमेला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा था. जिसपर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मोहमेला में छापेमारी की. इस कार्रवाई में 03 जेसीबी और 04 हाईवा वाहन जब्त किए गए. प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

नियमों का उल्लंघन और मौजूदा स्थिति
आरंग क्षेत्र के कई रेत घाटों पर नियमों के विरुद्ध खनन और परिवहन हो रहा है. वैध रेत खदानों में खनन की अनुमति सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होती है, लेकिन यहां 24 घंटे अवैध खनन किया जा रहा है.

NGT के नियमों की अनदेखी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेत खदान संचालकों और माफियाओं पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं. प्रशासन की हालिया कार्रवाई से उम्मीद है कि इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाया जा सकेगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति