हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष बने हरविंदर कल्याण , घरौंडा से तीसरी बार जीते हैं चुनाव

चंडीगढ़

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा सदन के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव की तैयारियां भी हो गई हैं। करनाल के घरौंदा विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हरविंदर कल्याण शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर चुने जाएंगे। वहीं जींद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे कृष्ण मिड्ढा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा स्पीकर का चुनाव शुक्रवार को होगा। इससे पहले नवनिर्वाचित 90 विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान शपथ दिलाएंगे।

हरविंदर कल्याण भाजपा के टिकट पर रोर समुदाय से चुने गए दो विधायकों में से एक हैं। उनका नाम मंत्री पद के लिए भी विचार किया गया था। हालांकि बाद में बीजेपी हाईकमान ने उन्हें विधानसभा स्पीकर के रूप में चुनने का फैसला किया। हरविंदर कल्याण के स्पीकर के चुनाव का मतलब करनाल को प्रतिनिधित्व देना भी होगा। इससे पहले करनाल जिले को मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला था।
कृष्ण मिड्ढा होंगे डिप्टी स्पीकर

वहीं कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाने के पीछे बीजेपी का उद्देश्य पंजाबी-खत्री समुदाय को प्रतिनिधित्व देना है। इस समुदाय से नवनिर्वाचित सदन में आठ भाजपा विधायक हैं। इसके अलावा इस कदम का मकसद जींद के शहरी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करना है। यहां के नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी को मंत्री पद भी दिया गया है। कृष्ण मिड्ढा के पिता हरि चंद मिड्ढा जींद से भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के विधायक थे। कृष्ण मिड्ढा अपने पिता के निधन के बाद जींद उपचुनाव लड़ने लिए 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे जिसमें उन्हें जीत भी मिली थी।
क्या होगी प्रकिया

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार की गई प्रक्रिया के मुताबिक विधानसभा का एक सदस्य हरविंदर कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखेगा। प्रस्ताव को समर्थन मिलने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष उन्हें निर्वाचित घोषित करेंगे। डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया स्पीकर के समान ही होगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति