शेयर बाजार में बैंक निफ्टी, स्मॉल कैप, मिड कैप इंडेक्‍स में गिरावट, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में स्‍वाहा

नई दिल्‍ली
आज सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कम नुकसान पर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह गिरावट तेज हो गई और देखते ही देखते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में साफ हो गए. सबसे ज्‍यादा बैंक निफ्टी, स्मॉल कैप, मिड कैप इंडेक्‍स में गिरावट देखी गई. Nifty Bank 1100 अंक से ज्‍यादा टूट चुका था, जबकि Sensex में 900 अंकों की गिरावट आई. इसके अलावा, निफ्टी में 300 अंकों के आसपास गिरावट रही, जो 24100 के नीचे कारोबार कर रहा था.

निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्‍वाहा!
पिछले कुछ दिनों से तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्‍स और निफ्टी में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. आज तो मिडकैप और स्‍मॉलकैप वाले पोर्टफोलियो ऐसे टूटे जैसे शेयर बाजार में सुनामी सी आ गई. BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 435.1 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. यानी कि एक दिन के दौरान ही निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की कमी आई.

करीब 19% टूटा ये शेयर
सुबह सेंसेक्‍स मामूली तेजी के साथ 80,187.34 अंक पर खुला था, ज‍बकि इसके दिन का हाई लेवल 80,253.19 था. हालांकि बाजार बंद होने तक सेंसेक्‍स -663 अंक टूटकर 79,402.29 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 218.60 अंक गिरकर 24,180.80 पर क्‍लोज हुआ, जो आज सुबह 24,418.05 पर खुला था. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयर गिरावट पर रहे, जबकि 10 शेयरों में तेजी रही. Indusind Bank के शेयर 18.79 फीसदी तक गिरकर 1038 रुपये पर थे.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति