यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: ब्रजेश पाठक बोले- हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इंडी गठबंधन को हराएंगे

लखनऊ
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। 13 नवंबर को 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विरोधी खेमे का खटाखट, सटासट और फटाफट वादा खोखला साबित हुआ है और एनडीए के साथ है।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव पर कहा, निषाद पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर देश और प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। संजय निषाद मेरे मित्र हैं और हम कॉलेज के दिनों में साथ पढ़े हैं। जमीन से उठकर अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने देश और प्रदेश में एक मुकाम हासिल किया है। भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बूथ स्तर पर उतर चुका है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हम सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 9 सीटों पर विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल करेंगे।

इंडी अलायंस के जो खटाखट, सटासट और फटाफट जैसे खोखले वादे थे, लोगों को गुमराह करने वाले जो तरीके थे उत्तर प्रदेश के लोग अब जान चुके हैं और उनके खोखले वादों में नहीं पड़ने वाले हैं। यूपी की पिछली सरकारों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सपा को ताकत मिली है। इन पार्टियों के संरक्षण में माफियाओं का राज बढ़ा, कमजोर तबके के लोगों पर अत्याचार बढ़ा। समाजवादी पार्टी के शासन काल में निषाद समाज के लोगों पर अत्याचार हुआ है। निषाद पार्टी के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे। इनकी सरकारों में यूपी की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया गया था।

आगे कहा, एनडीए के गठबंधन में उत्तर प्रदेश विकसित राज्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर पर शानदार काम किया गया है। डिप्टी सीएम से जब पूछा गया कि निषाद पार्टी उपचुनाव में दो सीट की मांग कर रही थी। लेकिन, उन्हें दो सीट नहीं दी गई। अब उपचुनाव में भाजपा बनाम सपा की लड़ाई है। इस पर पाठक ने कहा, जैसा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष कह चुके हैं हमारे लिए सीट मायने नहीं रखती हम सभी लोग मिलकर इस चुनाव में जा रहे हैं और जीत ही एकमात्र लक्ष्य है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति