‘पेपर लिखकर बड़े मगरमच्छ सावधान, चुनाव के बाद में जाएंगे जेल में’, डॉ. किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान चर्चा में आया

दौसा
मुख्यमंत्री की सभा में राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बड़ा बयान देकर फिर चर्चाओं में आ गए हैं । दरअसल, किरोड़ी ने 'पेपर लिखकर दोषी मगरमच्छों को चुनाव के बाद जेल की हवा खिलाने' का बयान दे दिया है, उसके बाद सियासी हल्कों में हलचने मचना लाजमी था । यहीं नहीं डॉ. मीणा आगे बोले कि कई थानेदार ट्रेनिंग सेंटरों से दीवार कूदकर घर भागने की फिराक में भी लगे हैं। गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को दौसा में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा की नामांकन के बाद हुई सभा में जगमोहन के पक्ष में वोट मांगने आए थे । जहां डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने खुद के साथ हुई ना इंसाफी का जिक्र करते हुए मतदाताओं को अपने जीवनकाल की घटित घटनाओं से रूबरू करवाया ।

बड़े मगरमच्छ अब जेल की हवा खाएंगे- किरोड़ी मीणा
इधर, डॉक्टर मीणा ने स्पष्ट कर दिया कि जैसे ही राजस्थान में उपचुनाव खत्म होंगे, उसी के साथ बड़े मगरमच्छ अब जेल की हवा खाएंगे तो इसका मतलब ये यह मान लिया जाए कि बड़े मगरमच्छ जाल में फंस गए हैं । बस चुनाव के बाद वह जेल में दिखेंगे । इतना ही नहीं डॉक्टर मीणा ने आगे कहा कि कभी आपने देखा है देश में 50-50 थानेदार जेल की हवा खा रहे हो, ऐसा कभी भी इतिहास में आपने कहीं भी नहीं देखा होगा, लेकिन ऐसा राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पेपर लीक के दोषी थानेदारों को जेल में डालकर कर दिखाया ।

हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध- किरोड़ी मीणा
उधर, डॉक्टर मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा में एक और बयान देकर राजस्थान में भ्रष्टाचार मिटाने की बात भी कही है । उन्होंने कहा कि कई ट्रेनिंग सुधा थानेदार तो अभी भी ऐसे हैं जो ट्रेनिंग सेंटरों की दीवार खुद कर भाग रहे हैं । इसलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा बोले कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

मोदी है तो सब मुमकिन है- किरोड़ी मीणा
वहीं पीएम मोदी के लिए डॉक्टर मीणा बोले कि मोदी है तो सब मुमकिन है क्योंकि कांग्रेस वाले अब ईआरसीपी का पानी नहीं आएगा यह कहकर आपको भटकाएंगे, लेकिन डॉक्टर मीणा ने स्पष्ट किया है कि इस तरह से हजार करोड़ रुपए राजस्थान के पूर्व क्षेत्र को पानी के लिए दिए गए हैं, समय जरूर लगता है बच्चा भी पेट में आने के बाद 9 महीने बाहर आने तक ले लेता है, इसलिए किसी के बहकावे में मत आना पानी ईआरसीपी जरूर आएगा  ।

दौसा को एजुकेशन हब बनाने के पूरे प्रयास करूंगा- जगमोहन मीणा
इस बीच दौसा विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से उपचुनाव लड़ रहे जगमोहन मीणा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, उन्होंने कहा है कि दौसा को एजुकेशन हब बनाने के पूरे प्रयास करूंगा ।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति