बुधनी के भाजपा के असली चेहरे तो शिवराज ही हैं, भार्गव तो सिर्फ मोहरा: के.के. मिश्रा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल
समाचार

भोपाल,

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार एवं बुधनी विधानसभा उपचुनाव के मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने बुदनी उप चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजकुमार पटेल के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पर कांग्रेस का पहला वार करते हुये कहा कि कांग्रेस का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी श्री रमाकान्त भार्गव तो सिर्फ़ शिवराजसिंह जी के मोहरे हैं।स्वाभाविक प्रत्याशी के रूप में उनके लिए अपनी सीट से इस्तीफ़ा देकर अपना राजनैतिक बलिदान देने वाले श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत भाजपा प्रत्याशी होना थे, जो नहीं हो सके,वे ठगी के शिकार हुए ! लिहाज़ा,हमारे निशाने पर मोहरा नहीं, असली चेहरे के रूप में शिवराज जी ही होंगे।

श्री मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवराज जी से पूछे 5 सवाल: –

1.आप 16 सालों तक  प्रदेश के मुखिया रहे,अब केंद्रीय कृषि मंत्री हैं इसके बावजूद भी आपके गृह क्षेत्र बुदनी सहित समूचे प्रदेश में किसानों में खाद की हाहाकर क्यों मची हुई है?
2.आपके मुख्यमंत्रित्व  काल में कर्ज़,अतिवृष्टि-अल्पवृष्टि व अन्यान्य कारणों से कितने किसानों ने आत्महत्यायें की?
3.आपके शासनकाल में केबिनेट के पारित प्रस्ताव में मां नर्मदा को “जीवित नदी” दर्जा दिया जाकर रेत के अवैध उत्खननकर्ताओं के ख़िलाफ़ कठोरता से दंडात्मक कार्यवाही करने का संकल्प लिया गया था,पूरे 16 सालों तक मां नर्मदा के सीने को रेत माफियाओं ने छलनी कर डाला, इस अवैध खनन और परिवहन में कितने माफियाओं के ख़िलाफ़ आपने सख़्त और दिखाई देने वाली कार्यवाही की,वे माफिया कौन थे,क्या उन्हें आपका संरक्षण नहीं था?
4.पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के दौरान प्रदेश के 26.9 लाख किसानों की पहली किस्त के रूप में 11 हज़ार 768 करोड़ रुपयों की कर्जमुक्ति हुई थी,जिसे विधानसभा में एक ख़रीदी हुई सरकार के मुखिया के रूप में आपने भी सदन में स्वीकार किया था,हालांकि आप बाद में राजनैतिक कारणों से उसे अस्वीकार भी करते रहे, किंतु इस कर्ज़ मुक्ति का आपके किन-किन परिजनों लाभ मिला?
5. आपके सुयोग्य पुत्र व हमारे प्रिय भतीजे श्री कार्तिकेय ने गुरुवार को बुदनी की जागरूक जनता के बीच कहा कि आपने शिवराज जी को बहुत प्यार दिया, जिसके कारण वे 16 सालों तक प्रदेश के मुखिया रहे, अब वे केंद्र में कृषि मंत्री हैं, यदि यहाँ से कांग्रेस विजयी होती है तो आप उनसे एक ईंट भी नहीं लगवा पायेंगे ! क्या आप इस राजनीतिक धौंस से सहमत हैं, क्या भारतीय लोकतंत्र में यह आचरण जायज़ है?

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति