अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी कब? जानें पूजा और पारण करने का मुहूर्त

अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन है। कार्तिक मास की यह एकादशी धनतेरस से एक या दो दिन पहले पड़ती है। इस एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग रमा एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उनके सभी पाप मिट जाते हैं और उन्हें विष्णु लोक में स्थान मिलता है। आइए जानते हैं अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी यानी रमा एकादशी कब है। इस एकादशी का पूजा मुहूर्त और पारण मुहूर्त किस समय है?

एकादशी  अक्तूबर 2024
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 27 अक्तूबर, रविवार,  प्रातः  5:23 बजे से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 28 अक्टूबर, सोमवार,  प्रातः 10:31 बजे  ऐसे में आखिरी एकादशी व्रत अक्टूबर माह में होगा। उदया तिथि क अनुसार 28 अक्तूबर का रमा एकादशी मनाई जाएगी।

2 शुभ योग में रमा एकादशी
रमा एकादशी के दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पहला ब्रह्म योग सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा और उसके बाद ऐंद्र योग आरंभ होगा जो पूरे दिन रहेगा। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3: 24 मिनट तक है और उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

रमा एकादशी पूजा मुहूर्त
रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा सूर्योदय के समय प्रातः 06:30 बजे से कर सकते हैं।

रमा एकादशी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य मुहूर्त: प्रातः 06:24 से प्रातः 07:49 तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: प्रातः07:49 से प्रातः 09:15 तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: प्रातः 09:15 से प्रातः10:40 तक
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 12:06 से दोपहर 01:31 तक
  • चर-सामान्य मुहूर्त: सायं 04:23 से  सायं 05:48 तक

रमा एकादशी पारण समय
रमा एकादशी व्रत का पारण 29 अक्तूबर मंगलवार को करेंगे। पारण का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक है। पारण वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा।

रमा एकादशी का महत्व
रमा एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से ब्रह्म हत्या का दोष भी मिट जाता है। जो कोई रमा एकादशी व्रत की कथा सुनता या पढ़ता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन के अंत में व्यक्ति स्वर्ग जाता है।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति