भक्तों को दूर से ही करने होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में प्रवेश देने की कोई योजना नहीं

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों को दूर से ही भगवान महाकाल के दर्शन सुलभ होंगे। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद बढ़ती जा रही दर्शनार्थियों की संख्या के कारण फिलहाल मंदिर समिति की गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जब से महाकाल महालोक की स्थापना हुई है, तभी से वहां श्रद्धालुओं की संख्या ने नित नए कीर्तिमान गढ़ना शुरू कर दिए हैं। प्रतिदिन करीब एक लाख भक्त रोज भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं।

शनिवार, रविवार और सोमवार को सप्ताह के तीन दिन दर्शनार्थियों की संख्या दो से ढाई लाख रहती है। महाशिवरात्रि, नागपंचमी जैसे महापर्वों पर पांच से सात लाख भक्त मंदिर पहुंचते हैं। इतनी बड़ी तादाद में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना संभव नहीं है।

… इसलिए भी गर्भगृह में प्रवेश की फिलहाल योजना नहीं

    अगर सशुल्क रसीद के आधार पर समिति संख्या में भी भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है, तो श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश करने तथा बाहर निकलते समय दर्शन बाधित होते हैं।

    इससे नंदी, गणेश व कार्तिकेय मंडपम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। दर्शन में देरी का असर यह होता है कि नंदी हाल में भीड़ जमा हो जाती है।

    यही कारण है कि सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए फिलहाल गर्भगृह में प्रवेश की कोई योजना नहीं है। सभी भक्तों को दूर से ही भगवान के दर्शन सुलभ होंगे। इस तरह भक्त कुछ पल नंदी हाल में बीता सकते हैं।

प्रोटोकॉल के तहत गर्भगृह में प्रवेश

कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे अतिविशिष्ट एवं बड़े संतों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। अपवाद स्वरूप कुछ वीआईपी एकाएक गर्भगृह में चले जाते हैं, तो प्रोटोकॉल कर्मचारियों पर कार्रवाई भी होती है।
ऑस्ट्रेलिया के भक्त ने भेंट की व्हीलचेयर

मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) से शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने आए सतीश गोसाईं ने दिव्यांग दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ग्यारह व्हीलचेयर भेंट की है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि दर्शनार्थी मंदिर की व्यवस्था को देखकर प्रभावित हुए, उन्होंने महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति