सेवाओं को सशक्त करने के लिये किये जायेंगे प्रावधान – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं। यहां पदस्थ चिकित्सकों द्वारा पूरी लगन के साथ उनका इलाज भी किया जा रहा है। यह अस्पताल हृदय संबंधी चिकित्सा के लिए प्रदेश में अपना स्थान बना रहा है। अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित चिकित्सकीय उपकरणों की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पताल में बिस्तरों की वृद्धि के लिए भी प्रावधान किये जा रहे हैं।

गंभीर बीमारियों के इलाज में बरतें अधिक तत्परता

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रीवा के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में और अधिक तत्परता बरती जाये। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए चिकित्सकीय उपकरणों की यदि कमी हो रही हो तो उसकी भी जानकारी दें, ताकि उनकी प्राथमिकता से पूर्ति कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डीन मेडिकल कॉलेज से अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल डॉ.अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ.राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में 13 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति