सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों की संख्या में इस कैलेंडर वर्ष के पहले नौ महीने में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई

सिंगापुर
 सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों की संख्या में इस कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले नौ महीने में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 898,180 पर पहुंच गया।सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) ने ये आंकड़े ऐसे समय जारी किए हैं, जब यहां विश्व प्रसिद्ध होटल तथा शॉपिंग क्षेत्र ऑर्चर्ड रोड में वर्ष के अंत में होने वाले उत्सवों की तैयारी शुरू हो गई है।

इंडोनेशिया और चीन जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बाद सिंगापुर में सबसे अधिक पर्यटक भारत से आते हैं।

एसटीबी के प्रवक्ता ने ऑर्चर्ड रोड बिजनेस एसोसिएशन (ओआरबीए) द्वारा वर्ष के अंत के उत्सव कार्यक्रम के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2023 में सिंगापुर में 10 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक आए थे। इस वर्ष के पहले नौ महीने (जनवरी से सितंबर) में भारतीय पर्यटकों के आगमन में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह आंकड़ा 898,180 तक पहुंच गया है।

इस बीच, उद्योग पर्यवेक्षकों ने सिंगापुर के अपने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

सिंगापुर वर्ष के अंत में छुट्टियों के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बना है।

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति