महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नाम

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंध में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं।

कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे के गुट की शिवसेना 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ नाम शामिल किए थे। जल्द ही महाविकास अघाड़ी अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा।
सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट

सावनेर विधानसभा से सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट मिला है। सुनील केदार कांग्रेस के सावनेर से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। एनडीसीसी (नागपुर डिस्ट्रक्ट सेंट्रल कॉपरेटिव  बैंक) में 117 करोड़ के घोटाले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनील को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही रिप्रेसन्टेशन  ऑफ पीपल्स एक्ट के तहत पांच साल तक उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई गयी थी। सुनील केदार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
महाराष्ट्र चुनाव का पूरा शेड्यूल-:

चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन करने की अंतिम तारीख- 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख- 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 04.11.2024 (सोमवार)
मतदान की तारीख- 20.11.2024 (बुधवार)
मतगणना की तारीख- 23.11.2024 (शनिवार)

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति