अफगानिस्तान ए, भारत ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में

 

अल अमीरात

इंडिया-ए की टीम इमर्जिंग एशिया कप 2024 से बाहर हो गई है। शुक्रवार को मस्कट के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में अफगानिस्तान-ए ने भारत को सेमीफाइनल में 20 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। अब 27 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान-ए का सामना श्रीलंक-ए से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

रमनदीप ने 64 रन बनाए टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने लगातार विकेट खोए। एक समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 100 रन था। यहां से रमनदीप सिंह ने पारी को संभाला और तेज बैटिंग की। लेकिन उनकी पारी भारत को मैच नहीं जिता सकी। रमनदीप ने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं आयुष बडोनी ने 31 और निशांत सिंधु ने 23 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्ता-ए की ओर से अल्लाह गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट चटकाए।

अफगानिस्तान की ओर से दो अर्धशतक लगे पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान-ए के लिए जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन बनाए। अटल ने 52 गेंदों पर 83 रन बनाए। वहीं अकबरी ने 41 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। करीम जनत ने भी 41 रनों का योगदान दिया। भारत-ए की ओर से रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

भारत ग्रुप-बी में टॉप पर रहा इंडिया-ए ने ग्रुप स्टेज में खेले गए अपने सभी तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान और श्रीलंका ने दो-दो खिताब जीते ACC मेंस इमर्जिंग एशिया कप का यह छठा सीजन है। इस बार छह टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग थे। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE शामिल थे। पाकिस्तान और श्रीलंका ने दो-दो खिताब जीते हैं। वहीं भारत ने एक बार जीता है। भारत ने 2013 में पाकिस्तान को हराकर टाइटल जीता था।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति