गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, बड़ी अनहोनी

गुरुग्राम
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी अनहोनी घटना सामने आई है। यहां शॉर्टसर्किट से मकान में आग लग गई। इस घटना में चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में बने मकान में देर रात हुई। दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाकर चारों शवों को बाहर निकाल कर मॉर्चरी में रखवाया दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे।

बिहार के रहने वाले थे सभी
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान हो गई है। इसमें नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल की मौत हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले थे। यहां इस मकान में किराए से रहते थे। इन सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है।

पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग
उधर, ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र एरिया के सेक्टर 83 एम ब्लॉक के पास बुधवार रात करीब 9 बजे पीएनजी पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। इस पर वहां से निकलने वाले राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 की टीम ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया। बुधवार रात करीब रात 9 बजे किसी ने फोन कर पुलिस को बताया कि सेक्टर 83 में एम ब्लॉक के पास पीएनजी पाइपलाइन में आग लगी है।

किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं
इस सूचना पर बीपीटीपी थाने से दो पुलिस कर्मी पहुंच गए। जिन्होंने लोगों को वह से अलग कर फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग से किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गैस लाइन की पाइप लीक हो रही थी, लीकेज में आग कैसे लगी कि यह किसी को नहीं पता। आग बुझने के बाद गैस कंपनी ऑफिस में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अदानी कंपनी की तरफ से सुपरवाइजर ने अपने कर्मचारियों के साथ लीकेज को बंद कर दिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति