पहली बार बैगा आदिवासियों से मिलने पहुंचे आईएएस अधिकारी, सुनी उनकी समस्याएं और दूर करने का दिया आश्वासन

तखतपुर

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र आदिवासी बैगा परिवार कुछ समय पहले राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली गए हुए थे, जहां अपनी समस्याएं गिनाई थी. इस खबर से संज्ञान लेते हुए और अपनी सूझबूझ से बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद पंचायत के सीईओ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी तन्मय खन्ना ने ग्राम पंचायत जूनापारा में 75 बैगा आदिवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. इस गांव में बैगा आदिवासी परिवारों का जाति प्रमाणपत्र नहीं बना है. कलेक्टर ने जल्द जाति प्रमाणपत्र दिलाने की बात भी कही. बता दें कि पहली बार कोई आईएएस अधिकारी जूनापारा पहुंचकर आदिवासी बैग परिवार की समस्याएं सुनी है.

आईएएस तन्मय खन्ना ने जूनापारा पहुंचकर अपनी विशेष पहल की शुरुआत की है. पहली बार अपने गांव में आईएएस अधिकारी को देखकर बैगा आदिवासियों के चेहरे पर रौनक दिखी. आईएएस खन्ना ने आदिवासियों की समस्याएं सुनी. इस दौरान बैगा आदिवासी ग्रामीणों के माथे की सिकंद और आंखों में नम आंसू को देखकर सिहर उठे और सभी से परिवार की भांति एक दूसरे से वन टू वन बातचीत की. बता दें कि जूनापारा गांव में आदिवासियों का कुनबा पिछले एक दशक से जाति प्रमाण पत्र, सड़क, पानी और कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है. इसकी जानकारी होने पर तन्मय खन्ना ने अपने आप को खुद नहीं रोक सके और सीधे उनकी समस्याएं सुनने के लिए गांव पहुंचकर चौपाल लगाई. वहां के लोगों से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. खन्ना ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण से बातचीत जल्द मूलभूत सुविधाओं दिलाएंगे.

ग्रामीणों ने अच्छे दिन आने की जताई उम्मीद
कुछ लोग जाति प्रमाण पत्र, आवास, सड़क, पानी आदि समस्याओं को लेकर अपने हाथों में शिकायत पत्र लेकर खड़े हुए थे लेकिन अधिकारी को देखकर सभी चुप हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कब हल होगी यह हमें पता नहीं, लेकिन अधिकारी हमारे गांव पहुंचे हैं, यह इस बात का विश्वास दिलाती है कि अब हमें शिकायत की जरूरत नहीं है. उम्मीद है कि जल्द अच्छे दिन आने वाले हैं. गांव पहुंचने के लिए बैगा आदिवासी परिवार ने आईएएस अधिकारी को धन्यवाद दिया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति