श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दिवाली से पहले पसरा मातम

श्रीगंगानगर

राजस्थान में एक बा​र फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनूपगढ़ में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे है। वहीं, हादसे में कार सवार एक बच्चा और पिकअप चालक घायल हो गया। जिनका अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

 पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह 7 बजे नेशनल हाइवे 911 पर गांव 15 ए बस स्टैंड के पास हुआ। कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अनूपगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। परि​जनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

कार में सवार तीन लोगों की मौत
हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से कार चालक प्रभु, उसके पिता ओमप्रकाश पुत्र हनुमान निवासी श्रीगंगानगर, ममेरा भाई बलबीर पुत्र हनुमान निवासी संगरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय प्रशांत घायल हो गया। हादसे में पिकअप चालक करणी सिंह भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे में दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जबर्दस्त भिड़ंत के चलते हुए तेज धमाके से आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
शुरूआती जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनूपगढ़ से घड़साना की तरफ आ रही कार ने आगे चल रही ट्रॉली को ओवरटेक किया। तभी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इसके बाद बेकाबू पिकअप ट्रॉली में जा घुसी, जिससे ट्रॉली भी पलट गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति