कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने देवली – उनियारा से नामांकन किया दाखिल

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने देवली – उनियारा से नामांकन कर दिया है। हालांकि गुरुवार को नरेश मीणा ने चुनाव लड़ने से इंकार किया था लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने जयपुर में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस से बागी हो कर छबड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जहां कम वोटों से चुनाव हार गए थे। देवली-उनियारा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। कांग्रेस ने यहां से केसी मीणा को टिकट दिया है।

कांग्रेस के नेता नरेश मीणा ने आज सुबह जयपुर में युवाओं से चर्चा के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा ने कहा कि मुझे आस थी कि लोकसभा चुनाव में प्रहलाद गुंजल चुनाव जीत जाएंगे तो राजनीति में नया रास्ता खुल जाएगा। लेकिन, वो चुनाव हार गए। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और घर बैठ गया। तब प्रहलाद गुजंल ने मुझे हौसला दिया और खुले मंच से आलाकमान को भी संदेश दिया कि नरेश को मौका दो। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस से टिकट के लिए बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महासचिव नरेश मीणा को देवली उनियारा से कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, टिकट नहीं मिलने पर वे बेहद भावुक हो गए थे और फूट-फूट कर रोते हुए कहा था कि अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। लेकिन, एक दिन बाद ही मीणा ने यू-टर्न लेते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति