मुदा स्कैम केस में बड़ा एक्शन, CM सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती से लोकायुक्त पुलिस ने 3 घंटे तक की पूछताछ

मैसूरु
लोकायुक्त पुलिस ने MUDA साइट आवंटन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बीएम से पूछताछ की। लोकायुक्त के एक अधिकारी ने कहा कि पार्वती को बुलाकर दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ चली। एमयूडीए भूमि आवंटन मामले में आरोप है कि सिद्धरमैया की पत्नी को मैसूर के एक पॉश इलाके में भूखंड आवंटित किए गए, जिनकी कीमत उनकी उस भूमि की तुलना में अधिक थी। इसे एमयूडीए ने अधिग्रहित किया था। एमयूडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे।

क्या है मामला?
विवादास्पद योजना के तहत एमयूडीए ने आवासीय परिसर बनाने के लिए भूखंड छोड़ने वालों को उनसे ली गई अविकसित भूमि के बदले में 50 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की थी। आरोप है कि मैसूरु तालुका के कसाबा होबली के कसारे गांव के सर्वे नंबर 464 में स्थित 3.16 एकड़ भूमि पर पार्वती का कोई कानूनी हक नहीं था। लोकायुक्त पुलिस ने एक विशेष अदालत के 25 सितंबर के आदेश पर 27 सितंबर को सिद्धरमैया, उनकी पत्नी, उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू नाम के एक व्यक्ति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार दिया
मल्लिकार्जुन स्वामी ने देवराजू से जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी। विशेष अदालत के आदेश से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने सिद्धरमैया के खिलाफ जांच करने के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत की तरफ से दी गई मंजूरी को बरकरार रखा था।

पार्वती को 14 प्लॉट देने में अनियमितताएं
ईडी का आरोप है कि एमयूडीए (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) की ओर से पार्वती को 14 भूखंड आवंटित किए जाने में अनिमितताएं हुई थीं। इस मामले में ईडी ने सिद्धरमैया के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी, जो पुलिस प्राथमिकी के समान होती है। लोकायुक्त पुलिस इस मामले में मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति