डी मिनौर वियना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

वियना
एलेक्स डी मिनौर ने जकूब मेनसिक को 6-7(2), 6-3, 6-4 से हराकर वियना ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ निट्टो एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें अब भी कायम है।

एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में 9वें स्थान पर मौजूद इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत करते हुए दो घंटे 34 मिनट में जीत हासिल की।

शुरुआती सेट टाई-ब्रेक में जाने के बाद मेनसिक ने सबसे पहले गियर बदला और अपना पलड़ा हावी करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने आक्रामक ग्राउंड स्ट्रोक का इस्तेमाल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गलतियां करने पर मजबूर किया, जिससे उन्होंने पहला सेट 7-6(2) से जीत लिया।

डी मिनौर ने दूसरे सेट के छठे गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल करके जवाब दिया और 6-3 से सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के पांचवें गेम में फिर से मेनसिक की सर्विस तोड़ी और मैच के बाकी समय तक नियंत्रण बनाए रखा।

हार के बावजूद, मेनसिक दिसंबर में होने वाले नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की राह पर हैं। 19 वर्षीय यह खिलाड़ी एटीपी लाइव रेस टू जेद्दा में तीसरे स्थान पर है।

अन्य मैचों में, खाचानोव ने माटेओ बेरेटिनी को 6-1, 6-4 से हराया और अपनी जीत का सिलसिला सात मैचों तक बढ़ाया।

पिछले सप्ताह अल्माटी ओपन जीतने वाले 28 वर्षीय खिलाड़ी ने इतालवी खिलाड़ी को एक घंटे 18 मिनट में हराकर वियना में एटीपी 500 टूर्नामेंट में अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

खाचानोव ने बेरेटिनी को हराकर इस जोड़ी के बीच हुए एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। बेरेटिनी इस सीरीज में 4-1 से आगे हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति