अमन साहू को कोर्ट में किया पेश, 28 अक्टूबर तक भेजा जेल

रायपुर

झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड के बाद 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के बाहर फायरिंग कराने के मामले में की गई। पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि उसके इशारे पर ही यह फायरिंग की गई थी।

दरअसल, पीआरए ग्रुप ने झारखंड में 800 करोड़ रुपये का एक बड़ा ठेका लिया था, जिसके लिए गैंगस्टर ने दो प्रतिशत रंगदारी मांगी थी। इस मांग के तहत अमन ने लगभग 15 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। पैसे न मिलने पर उसने दहशत फैलाने के लिए ऑफिस के बाहर गोली चलवाने का आदेश दिया। पुलिस ने इस गोलीकांड में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका अमन के साथ संबंध बताया जा रहा है।

30 सितंबर 2022 को शाम 6.22 बजे आरकेटीसी के टीपी नगर कोरबा ऑफिस के बाहर एक हेलमेट पहने बाइक सवार ने फायरिंग की और ऑफिस में एक परचा फेंका। परचे में लिखा था कि झारखंड में ट्रांसपोर्ट कारोबार करने के लिए अमन साहू गैंग से लेन-देन करना होगा। इस मामले की रिपोर्ट कोरबा टीपी नगर थाने में दर्ज की गई थी।

    11 फरवरी 2023 को शाम 6.52 बजे आरकेटीसी के शंकर नगर सेक्टर-2 रायपुर ऑफिस के सामने बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने कंपनी के गेट के पास एक चक्कर लगाने के बाद एक बार फायरिंग की, जो दीवार में लगी। सिविल लाइन पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की और फायरिंग करने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया।

    11 जून 2023 को सुबह करीब 11 बजे अनुपम नगर के पास करिश्मा अपार्टमेंट में इंद्रमणि कोल कंपनी के मुंशी विजयशेखर पांडेय के फ्लैट पर किसी ने फायरिंग की। गोली बालकनी में लगे शीशे को छेदते हुए अंदर गिरी। पुलिस ने इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन शूटरों का कोई पता नहीं चला है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति