बलरामपुर घटना पर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने मृतक के परिवार से की मुलाकात

बलरामपुर

जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में अब राजनीति गरमा गई है. आज पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेसी नेता बलरामपुर पहुंचे और ग्राम संतोषी नगर जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की. बैज ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत करते हुए बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गुरु चंद ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

दीपक बैज के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम समेत अन्य कांग्रेसी नेता मृतक के घर पहुंचे थे. बैज ने मृतक के परिजनों से काफी देर तक चर्चा की. इस दौरान मृतक के पिता और उसके परिजनों ने थाने में हुए पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया. मृतक के पिता ने पुलिस द्वारा मारे गए शरीर के चोट के निशान को भी दिखाया.

विष्णु का सुशासन नहीं, अंग्रेजी की चल रही सरकार : बैज

पूरे मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता की सरकार हो गई है. बलौदाबाजार, लोहारीडीह कवर्धा, सूरजपुर समेत पूरा प्रदेश इस समय जल रहा है. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बैज ने कहा कि छग में विष्णु का सुसाशन नहीं बल्कि अंग्रेजों की सरकार चल रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति