राजधानी से सेक्सटॉर्शन का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. रायपुर के आमापारा इलाके के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक नाबालिग से दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाया और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख से अधिक के गहने वसूल लिये. पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के आमापारा इलाके के उड़िया बस्ती के निवासी विष्णु सोनी नगर निगम सफाई ठेका का सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है. आरोपी ने पहले पीड़िता से इंस्टाग्राम में दोस्ती की. दोनों के बीच बातें होने लगी और फिर आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपना असली रंग दिखाया. उसने पीड़िता को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपये से अधिक के गहने वसूल लिये और लगातार ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति