अयोध्‍या दीपोत्‍सव में इस बार ग्रीन आतिशबाजी होगी, राम की पैड़ी पर 600 फीट ऊपर तक होगी आतिशबाजी

अयोध्या
रामनगरी में 30 अक्‍टूबर को होने वाले दीपोत्‍सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस साल यहां संगीत की धुन पर ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर आसमान में 600 फीट तक ऊंचाई पर आतिशबाजी से सरयू का आकाश जगमगाएगा। इस आतिशबाजी को चार से पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्‍या में देख सकेंगे।

इस बार पुराने सरयू पुल पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो किया जाएगा। एक्सिस कम्‍युनिकेशन के प्रमुख संजय सिंह ने बताा कि 30 अक्‍टूबर को शाम को पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी, लेजर शो, फ्लेम शो और संगीत के संगम से भव्‍य कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्‍य आकर्षण प्रदूषणमुक्‍त ग्रीन आतिशबाजी होगी।

देश और दुनिया से आ रहे श्रद्धालु

गौरतलब है कि अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्‍ठा के बाद पहली बार होने जा रहा दीपोत्‍सव बेहद खास है। इस बार देश और दुनिया को गवाह बनने का मौका मिलेगा। सात समंदर पार के रामभक्‍त भी दीपोत्‍सव के साक्षी बन सकेंगे। प्रशासन की ओर से दूरदर्शन समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दीपोत्‍सव के लाइव प्रसारण की तैयारी की जा रही है।

यहां सजाए गए मंच

अयोध्‍या के दीपोत्‍सव में 10 मंच तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं मंचों पर कलाकार रामलीलाओं और रामकथा पर नृत्‍य नाटिकाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। ये मंच गुप्‍तारघाट, बड़ी देवकाली, रामघाट, बिड़ला धर्मशाला, भरत कुंड, तुलसी उद्यान, भजन संध्या हनुमानगढ़ी, बस अड्डा बाईपास और रामकथा पार्क पर बनाए जा रहे हैं।

रामकथा प्रसंगों की निकलेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा की झांकियों में भी रामलीला दल के कलाकार रामकथा से जुड़े प्रसंगों की झांकियां अपने रथों के मंचों से पेश करेंगे। इसमें मनु सतरूपा, नारद मोह, पृथ्‍वी पुकार, पुत्रेष्‍ठ यज्ञ, रामजन्‍म, मुनि आगमन, ताड़का वध, अहिल्‍या उद्धार, गंगा उत्‍पति, धनुषयज्ञ, राम विवाह, राम वनवास, केवट प्रसंग, शूर्पणखा प्रसंग, सीताहरण, लंका दहन, रामेश्वर स्थापना, राम राज्याभिषेक, राम दरबार और राम मंदिर की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति