पीसीबी के पूर्व मुखिया रमीज राजा अपनी एक गलती की वजह से आलोचना का शिकार हुए

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और पीसीबी के पूर्व मुखिया रमीज राजा अपनी एक गलती की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को तीसरे और फाइनल टेस्ट में 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इस जीत के बाद जहां पूरा पाकिस्तान जीत का जश्न मना रहा था, वहीं रमीज राजा ने इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को टोंट मारते हुए पूछा कि आपने लगातार 6 मैच हारने की उपलब्धि कैसे हासिल की।

रमीज राजा के इस सवाल पर मोहम्मद आमिर बुरी तरह भड़क गए। उनका कहना है कि जब टीम जीती है तो उनसे इस तरह के सवाल नहीं करने चाहिए। उन्होंने रमीज राजा के लिए कहा कि आप पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन हरकतें भी पढ़े लिखों वाली किया करें

मोहम्मद आमिर ने कहा, “आप सीरीज सेलिब्रेट करो…एक विनिंग कैप्टन आया है आपके पास…आप उससे सवाल-जवाब करो पॉजिटिव तरीके से कि आप सीरीज जीते हो, आपका अगला प्लान क्या होगा…लेकिन आप मजाक बना रहे हो कि जी कैसे हुआ ये जो 6-0 का रिकॉर्ड बन रहा था ये कैसे हुआ…मतलब आप एक विनिंग कैप्टन का इंटरव्यू ले रहे हो…प्लीज ख्याल किया करें…आप पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन हरकतें भी पढ़े लिखों वाली किया करें। अपनी टीम का जहां क्रेडिट बनता है वहां दो, वहां आप क्यों कीड़े निकाल रहे हो। मुझे बहुत बुरा लग रहा था।”

बता दें, सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कुछ बदलाव किए। बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया। इसके बाद टीम ने सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीते। पाकिस्तान लगभग 4 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति