छत्तीसगढ़-कबीरधाम में जनसमस्या निवारण शिविर में शराब पीकर पहुंचे बीईओ

कबीरधाम.

पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंडरिया के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) ने ही समस्या बढ़ा दी। बीईओ धनश्याम प्रसाद बेनर्जी शराब के नशे में ही शिविर में पहुंच गए थे। इसके बाद आबकारी उपनिरीक्षक पंडरिया द्वारा पुलिस स्टेशन आबकारी वृत्त पंडरिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर सीएससी के समक्ष मुलाहिजा कराया।

मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में हाई एल्कोहलिक होने की पुष्टि हुई। इसे देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बीईओ को सस्पेंड करने दुर्ग कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा है। भेजे गए पत्र में लिखा है कि बीईओ द्वारा किए गए इस कृत से शासन की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार श्री बेनर्जी का यह कृत्य प्रथम दृष्टया सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण अपील 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधान अनुसार विपरीत पाया गया है। उक्त कृत्य के कारण इन्हे निलंबित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं ग्राम बाघामुड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन का जांच कर शिविर स्थल पर ही 145 आवेदन का निराकरण किया गया। शेष 209 आवेदन का त्वरित जांच कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 55, राजस्व विभाग के 54, विद्युत विभाग के 35, सहकारिता विभाग के 3, खाद्य विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पीएमजीएसवाय विभाग के 3, परिवहन विभाग के 138, नगर पालिका के 1, श्रम विभाग के 34, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 9, शिक्षा विभाग के 1, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, लोक निर्माण विभाग के 2 और जल संसाधन विभाग के 2 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं किसान हैं और किसानों की समस्या को न केवल समझते हैं, बल्कि उन्हें महसूस भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रशासन आपके द्वार पर आया है, क्योंकि सभी लोग जिला कार्यालय नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागों के स्टॉल द्वारा अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है। उसका निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौजूद है, जिन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे ध्यान से सुनें और योजनाओं का लाभ उठाएं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति