छत्तीसगढ़-कांकेर की तीन होटलों में मिली कीड़ेयुक्त मिठाई

कांकेर.

दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच की गई।

इस दौरान मेसर्स ओम स्वीट्स पखांजूर में 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में खराब व बरसाती कीट लगे मिठाइयों को नष्ट कराया गया। साथ ही रसगुल्ला और खीर कदम के नमूने, राधा गोविंद मिष्ठान भंडार पखांजूर से लगभग पांच किलो  बरसाती कीट लगे रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और सैंपल के लिए पेड़े का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। इसी तरह साहा स्वीट्स पखांजूर से तीन किलो अमानक एवं गुणवत्ताविहीन चमचम नष्ट कराया जाकर रसगुल्ला और काला जामुन का नमूना जांच के लिए लिया है। इस प्रकार तीन फर्म से लगभग 18 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति