राजस्थान-अजमेर में स्कॉर्पियो में विधायक का स्टीकर लगाकर रौब झाड़ते युवक को पकड़ा

अजमेर.

अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट में जब्त किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला के निर्देश पर अजमेर के फव्वारा सर्किल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गिरिराज ने बिना नंबरी, काली फिल्म लगी और पुलिस का सायरन (हूटर) लगी सफेद स्कॉर्पियो को आते देखा तो उसे रोका गया। इस पर स्कॉर्पियो मालिक विधायक का रौब झाड़ते हुए ट्रैफिक दीवान से उलझने लगा।

ट्रैफिक पुलिस के दीवान ने जब एमबी एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर वाहन मालिक ने अपने तेवर ढीले किए। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त व्हाइट कलर की स्कॉर्पियो से 15वीं विधानसभा का स्टीकर हटाया और कार को एमवी एक्ट में जब्त कर लिया। फर्जी तरीके से एमएलए के स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अजमेर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर (पीएचक्यू) ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अजमेर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए राजस्थान के अन्य शहरों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भी इस तरह की कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला अब तक 10 से अधिक विधायक के स्पीकर लगे वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों को सबक सिखा चुके हैं, जिसके चलते अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला की हर कोई सराहना कर रहा है।

स्कॉर्पियो में सवार परिवार की महिलाएं हुई शर्मिंदा
ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बिना नंबर स्कॉर्पियो में वाहन चालक का परिवार भी बैठा था। इसमें तीन महिलाएं थीं। इस कार्रवाई के बाद परिवार की महिलाएं शर्मिंदा हुईं और मीडिया कर्मियों से नजर छिपाते हुए ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में जाकर बैठ गईं। वहीं, कुछ समय बाद वाहन चालक ने दूसरा अन्य वाहन मंगाकर परिवार को लेकर रवाना हो गया।

जारी रहेगी कार्रवाई
ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि यातायात पुलिस एमएलए का स्टीकर लगाकर घूमने वाले वाहनों, काली फिल्म चढ़े वाहनों, पुलिस का सायरन (हूटर) लगाने वालों के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति