शैलबाला ने मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर की थी टिप्पणी, बोलीं- ‘आप मुझे देश निकाला नहीं दे सकते महामंडलेश्वर जी’

भोपाल
मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन द्वारा मंदिरों में लाउडस्पीकर पर सवाल उठाने संबंधी बयान से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मार्टिंन द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट एक बयान की प्रतिक्रिया में शुक्रवार को महामंडलेश्वर अनिलानंद ने कहा था कि शैलबाला मार्टिन को लाउडस्पीकर से दिक्कत है तो उन्हें देश छोड़कर चले जाना चाहिए। उनकी यह प्रतिक्रिया शैलबाला को रास नहीं आई और उन्होंने इस पर पलटवार कर कहा है- 'आप मुझे देश निकाला नहीं दे सकते महामंडलेश्वर जी।' मप्र सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव शैलबाला ने यह पलटवार शनिवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट करके किया।

यह कहा था महामंडलेश्वर ने
बता दें कि महामंडलेश्वर अनिलानंद ने शुक्रवार को गुना में मीडिया से बातचीत में कहा था- 'झांकियों की बात छोड़ दें तो मंदिर-मस्जिद में सीमित समय के लिए लाउडस्पीकर बजते हैं। शैलबाला मार्टिन को इससे भी दिक्कत है तो उन्हें देश छोड़कर चले जाना चाहिए।' इसके विरोध में शैलबाला ने यह भी लिखा है- 'हमारे संविधान ने इस देश पर मुझे भी उतना ही अधिकार दिया है, जितना अन्य नागरिक को। किसी के कहने या धमकाने से हमारे अधिकार कम नहीं हो सकते। संविधान के रहते हुए यह देश किसी एक कौम का नहीं है। यह हम सबका है। इस देश को बनाने में मेरे पुरखों का खून पसीना मिला है, मेरे पुरखे भारतीय सेना की वर्दी पहनकर इस देश के लिए जंग भी लड़े हैं……मेरे पुरखे इस देश की मिट्टी में दफन हैं। इस देश की पवित्र माटी में दफन होने के लिए दो गज जमीन पर मेरा भी हक है। कोई माई का लाल ये हक मुझसे छीन नहीं सकता।'

इसलिए उठा विवाद
बता दें कि कुछ दिन पहले एक्स पर किसी ने पोस्ट किया था- " तर्क ये दिया जा रहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर से अज़ान की आवाज़ें जब लोगों को डिस्टर्ब करती हैं तो मस्जिदों के सामने डीजे बजाने से परेशानी क्यों होना चाहिए?" इस पर मार्टिन ने लिखा था- "और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी-आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता.?" मार्टिन का यह बयान विवाद का विषय बना हुआ है। कांग्रेस ने उनके इस बयान का समर्थन किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति