छत्तीसगढ़-डोंगरगढ़ में ब्रांडेड के बण्डल में पकड़ी नकली बीड़ी

डोंगरगढ़।

कहीं आप बीड़ी पीने के शौकिन तो नहीं हैं, उसमें भी गोला छाप, मेघना और भोला छाप जैसी ब्रांडेड कंपनी की. तो सतर्क हो जाइए. डोंगरगढ़ में पुलिस छापेमारी के दौरान इन कंपनियों के साथ-साथ अन्य कंपनियों की नकली बीड़ी बेचने का गोरखधंधा उजागर हुआ है. मामले में स्थानीय भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार किया गया है.

नकली बीड़ी बनाने और बेचने का पर्दाफाश तब हुआ, जब धमतरी के गोला बीड़ी वर्क्स के मालिक जतीन मिरानी ने राजनांदगांव एसपी से शिकायत की कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली बीड़ियां बाजार में बेची जा रही हैं. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोंगरगढ़ के दंतेश्वरी पारा इलाके में भाजपा के स्थानीय नेता देवेंद्र साखरे के भाई रविंद्र साखरे के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों कट्टे नकली गोला बीड़ी, बिना लेबल की बीड़ी, हजारों रैपर, होलोग्राम और लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के नकली लेबल बरामद किए. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ती बीड़ियां खरीदकर उन्हें ब्रांडेड बीड़ी के रूप में पैक कर बेचता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रविंद्र साखरे के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की है, लेकिन बीड़ी निर्माता कंपनी ने भाजपा नेता देवेंद्र साखरे के खिलाफ भी कार्रवाई की माँग की है, जिसपर पुलिस ने देवेंद्र साखरे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति