खोंगापानी में भालू कर रहे हैं घरों में चोरी, खाने की तलाश में तोड़ रहे खिड़की और दरवाजे

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
खोंगापानी के घुघरीटोला वार्ड नंबर एक में भालुओं की दहशत से लोग परेशान हैं। भालू आए दिन खाने पीने की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहें हैं। भालुओं की दहशत का आलम ये है कि भालू घरों के खिड़की और दरवाजे भी तोड़ डाल रहे हैं। घर में जो भी सामान मिल रहा है उसे बर्बाद कर दे रहें हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू के आने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई। पर वन विभाग की टीम सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। भालुओं की दहशत के चलते लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
 
वार्ड नंबर के लोगों का आरोप है कि भालू को भगाने और समस्या का हल निकालने में वन विभाग की टीम फेल है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त भालू घरों पर हमला कर उनके घर के खिड़की दरवाजे तोड़ डाल रहे हैं। दहशत के चलते वो रात को सो नहीं पाते। वन विभाग के रेंजर का कहना है कि इस इलाके में भालुओं की मौजूदगी है।जंगली क्षेत्र होने के चलते भालू यहां आते रहते हैं।

घुघरीटोला वार्ड के लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम उनकी मदद नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनको वन विभाग इस समस्या से मुक्ति दिलाए। भालुओं की दहशत के चलते लोग काफी डरे सहमे हैं। बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

 "घर में घुसे भालू वन विभाग की चुप्पी को लेकर लोगों में गुस्सा है। हमारे जान माल के नुकसान की चिंता वन विभाग की टीम को नहीं है। भालू हमारे घरों को नुकसान पहुंचा रहें हैं"- कमलेश, स्थानीय निवासी खोंगापानी, एमसीबी

"लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घुघरीटोला वार्ड का इलाका जंगल से सटा है। भालुओं के यहां आने बात कोई नई नहीं है। हमारी टीम लोगों को समय समय पर अलर्ट करती रहती है। लोगों से कहा गया है कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। मानव और वन्य जीव संघर्ष से बचने की सलाह भी हमने दी है"- रामसागर कुर्रे, रेंजर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति