राजस्थान-जयपुर में गायक दोसांझ के यहां रेड में ED को भारी हेरफेर के मिले सबूत

जयपुर.

मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के जयपुर में होने जा रहे शो से पहले टिकटों को लेकर बड़ा स्कैम सामने आया है। राजधानी जयपुर में 3 नवंबर को होने जा रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले ED की एंट्री हो गई है। ईडी को इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली। साथ ही बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत भी मिले हैं।

दिलजीत के शो के टिकट तीन हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की हैं, लेकिन बाजार में इसे बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक बेचा गया है। शनिवार को ईडी ने जयपुर सहित देश भर में 13 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। ईडी ने छापेमारी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु में की गई जो रविवार को भी जारी है। छापेमारी में ईडी को फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली है। साथ ही ईडी को बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत मिले हैं। ईडी ने कुछ लोगों को डिटेन किया। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। ईडी की जांच जारी है।

बुक माई शो की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर एक्शन लिया
गायक दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट 3 नवम्बर को जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में होना है। इसके साथ विदेशी बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट भी इंडिया में होगा। इनके टिकट जोमाटो लाइव और बुक माई शो पर बेचे गए। बुक माई शो की तरफ से इसकी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि टिकट बाजार में अन्य प्लेटफार्म से बिक रही हैं, जो फर्जी हैं। इस तरह से कुछ लोग निजी फायदे के लिए फर्जी टिकट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी-ठगी कर रहे हैं।

बुक माई शो से कॉपी कर सोशल मीडिया पर बेच दिए टिकट
दरअसल कुछ लोगों ने बुक माई शो से मिल रही टिकटों की हूबहू नकल बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से बेचना शुरू कर दिया। लोगों ने टिकट मिलने की जानकारी पर खरीदना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को संदेह हुआ तो बुक माई शो से मिले टिकटों और सोशल मीडिया से मिले टिकटों की जांच की। पता चला कि यह फेक है। इस पर बुक माई शो को जानकारी दी गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति