राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर सपरिवार पहुंचे केविन पीटरसन

सवाई माधोपुर.

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और उनका परिवार इन दिनों रणथंभौर में है। यहां वे रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघ बाघिन एवं शावकों की अठखेलियों के साथ ही अन्य वन्यजीव एवं रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा रहे हैं। शुक्रवार को क्रिकेटर ने रणथंभौर में टाईगर सफारी के दौरान बाघिन रिद्धि और उसके शावकों की अठखेलियों का लुफ्त उठाया।

पीटरसन एवं उनके परिवार को आठ बाघों के दीदार हुए। जिसे देखकर पीटरसन और उनका परिवार खासा उत्साहित नजर आया। दरअसल क्रिकेटर केविन पीटरसन अपनी पत्नी जेसिका पीटरसन और बच्चों जॉन, ब्रेयान और ग्रेग के साथ रणथम्भौर आए हुए हैं। यहां वे रणथंभौर के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हैं। शुक्रवार शाम की पारी में उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। यहां उन्होंने रणथम्भौर के जोन तीन में सफारी की। इस दौरान उन्होंने रणथम्भौर के जोन तीन की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। इस दौरान बाघिन रिद्धी और उसके शावकों ने पीटरसन परिवार को खूब छकाया। यहां बाघिन और उसके शावकों ने पीटरसन परिवार के साथ खूब लुक्का छिप्पी खेली। करीब डेढ़ घंटे तक बाघिन व उसके शावकों ने पीटरसन परिवार को खूब छकाया। इस दौरान बाघिन और शावक कभी झाड़ियों में तो कभी मैदान में पीटरसन परिवार के साथ लुक्का छिप्पी खेलते रहे। अंत में जाकर बाघिन और शावकों ने कुछ देर के लिए पीटरसन परिवार को अपनी झलक दिखाई। क्रिकेटर केविन पीटरसन ने शनिवार शाम को भी रणथम्भौर के जोन नंबर दो में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। यहां उन्हें बाघिन रिद्धी व उसके तीन शावकों के दीदार हुए। इसी के साथ ही पीटरसन परिवार ने बाघिन ऐरोहेड व उसके तीन शावकों को अठखेलियां करते देखा। यहां पीटरसन परिवार को करीब एक से डेढ़ घंटे टाईगर साइटिंग हुई। जिसे वह रोमांचित नजर आए। इस दौरान पीटरसन अपने कैमरे से टाइगर साइटिंग की वीडियोग्राफी भी करते दिखाई दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति