श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के निकट अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

चेन्नई
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के निकट अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास नेदुनथीवु इलाके के पास 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार कर श्रीलंकाई इलाके में प्रवेश करने का आरोप है। यह मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तमिलनाडु प्रदेश के मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, मछुआरों को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए श्रीलंकाई नौसैनिक शिविर ले जाया गया है। श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े गए इन मछुआरों की मोटर नाव और मछली पकड़ने का साजो सामान भी जब्त कर लिया है। इसी साल 16 जून से अब तक श्रीलंकाई नौसेना ने सिर्फ तमिलनाडु के 425 मछुआरों को पकड़ा है और 58 नावों को जब्त किया है।

पकड़े गए मछुआरों में लगभग 110 मछुआरे अभी भी श्रीलंका की हिरासत में हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर को भी श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम से 16 तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में उनसे हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। तमिलनाडु के मछुआरों के नेता के.एम. पलानीअप्पन ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “रविवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार कार्रवाई करे, क्योंकि हमारे लोग समुद्र में मछली पकड़ने से डरने लगे हैं।”

उन्होंने मुख्यमंत्री से मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई के लिए केंद्र पर दबाव डालने का भी आग्रह किया। तमिलनाडु में डीएमके, एआईएडीएमके और पीएमके सहित राजनीतिक दल श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई के कारण तमिल मछुआरों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में चिंता जताते रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 1 अगस्त, 2023 को भी एक दुखद घटना तब घटी थी, जब श्रीलंकाई नौसेना की एक नाव कथित तौर पर एक मछली पकड़ने वाली नाव से टकरा गई। इस टक्कर से मछली पकड़ने वाली नाव पलट गई। इसमें एक मछुआरे, मलाइसामी (59) डूब कर मौत हो गई, जबकि दूसरा, रामचंद्रन (64) लापता हो गया। नाव पर सवार दो अन्य मछुआरे, मूकिया (51) और मुथु मुनियांदी (52) को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति