साइको किलर ने एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी, निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिले दो शव

फरीदाबाद
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के नेशनल हाईवे नंबर-19 स्थित मेवला महाराजपुर इलाके में निर्माणाधीन खंडहर बिल्डिंग में दों शवों को पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने बीती रात दोनों शवों का खंडहर से रेस्क्यू करने के बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मीडिया के सामने अभी कोई बयान नहीं दिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय अविनाश नाम का व्यक्ति बीती 9 तारीख से सेक्टर-46 पुलिस चौकी इलाके से लापता हुआ था, पुलिस उसकी गुमशुदगी पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस की जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी कि अविनाश का फोन ट्रेस हो गया। एक आमिर नाम का लगभग 30 वर्षीय युवक अविनाश के फोन को चल रहा था। पुलिस फोन को ट्रेस करते हुए जब आमिर तक पहुंची और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आमिर ने सारा राज उगल दिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उगला राज  
आरोपी आमिर ने बताया कि वह अविनाश को उस खंडहर में नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसने पहली मंजिल से अविनाश को धक्का दे दिया और उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे जो भी रुपए थे निकाल लिए। आरोपी आमिर ने बताया कि अविनाश की हत्या करने से पहले एक और शख्स की हत्या वहीं पर उसी अंदाज में की थी, उसे भी वह नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसे घसीट कर उसमें आग भी लगा दी थी।

एक ही अंदाज में की दो लोगों की हत्या
आरोपी आमिर नशे का आदी है जोकि साइको किलर लग रहा है। इसी के चलते उसने एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी यदि पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नहीं पहुंचते तो साइको किलर आमिर किसी और की भी जान ले सकता था। फिलहाल सीन ऑफ क्राइम की टीम स्थानीय पुलिस खंडहर में बारीकी से जांच कर रही हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी मीडिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति