बेंगलुरु से अयोध्या आ रही अकाशा एयरलाइंस के फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप

अयोध्या
बेंगलुरु से अयोध्या आ रही अकाशा एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर 1821 में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने के पहले ही इमरजेंसी मीटिंग हुई। उसके बाद दोपहर 1:50 बजे फ्लाइट जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरी, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत यात्रियों को निकाला और उन्‍हें सुरक्षित स्थान पर ले गए।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के डायरेक्टर व‍िनोद कुमार ने कहा कि बेंगलुरु से अयोध्या आ रही अकाशा एयर की फ्लाइट में बम होने की कॉल थी। चेकिंग अभी चल रही है, इसमें 173 यात्री है, पैसेंजर को हम बिल्डिंग के अंदर ले आए हैं। जांच के बाद जहाज को रवाना कर दिया जाएगा। गलत सूचनाएं लगातार पूरे देश में चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर सूचनाएं गलत निकल रही हैं। उम्मीद करते हैं कि यह भी सूचना गलत होगी, लेकिन जो प्रक्रिया होती है, उसका हमें पालन करना बहुत जरूरी है। हम लोग सतर्क हैं। जहाज की गहन जांच होगी, उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

एक यात्री प्रांजल अग्रवाल ने कहा कि 40 मिनट पहले हमें बताया गया कि कोई सिक्योरिटी थ्रेट है, इसके कारण जल्दी से लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने फ्लाइट में समान चेक किया। यात्री घबराए हुए थे, लेकिन कोई पैनिक नहीं हुआ। फ्लाइट में शांति बनी रही।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की, इसमें विभिन्न एयरलाइनों को मिल रही बम की फर्जी धमकियों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित सभी मध्यस्थों की जिम्मेदारी तय की गई है और इन अफवाहों को रोकने में विफल रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से एयरलाइनों को फर्जी बम धमकी संदेशों के बारे में डेटा साझा करने के लिए कहा है और ऐसी गतिविधियों के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए कहा है। गुरुवार को 80 से अधिक विमानों को उड़ाने की धमकियां मिलीं।

इस तरह की झूठी बम धमकियां ज्यादातर गलत सूचनाएं होती हैं, जो सार्वजनिक व्यवस्था, एयरलाइनों के संचालन और एयरलाइन यात्रियों की सुरक्षा को बड़े पैमाने पर बाधित करती हैं।

वहीं, इस सप्ताह के आरंभ में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी देने की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, इसमें ऐसी धमकी देने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति