जयपुर में 729 ठिकानों पर पुलिस का छापा, 500 गिरफ्तार किए, इनमें 37 हथियार तस्कर

 जयपुर

राजस्थान (Rajasthan) में दीपावली से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा कैंपेन चलाया है. पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन सक्रिय बदमाशों पर भी नकेल कस दी है, जिनकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है. इसके लिए जयपुर पुलिस ने  तीन दिन का अभियान चलाकर आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों के करीब 500 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर  को पकड़ा है.

दरअसल, दीवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ  चेन स्नेचिंग और पर्स स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए जयपुर रेंज में रविवार तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 729 ठिकानों पर छापे मारे गए. इस कार्रवाई के लिए 1031 पुलिसकर्मियों की 185 टीमों ने तड़के 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा गया, जिनमें 37 हथियार और 24 मादक पदार्थ तस्कर भी शामिल हैं. इनके अलावा 30 स्थायी वारंटी और एक इनामी बदमाश पकड़ा गया.

पुलिस ने क्या कहा?

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुवंर राष्ट्रदीप ने बताया, "पुलिस का ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय' की भावना जनता में साकार हो और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार कोशिशों में लगी हुई है. इसी सिलसिले में जयपुर पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की पकड़ने के लिए दीपावली पर तीन दिन का अभियान चलाया है, जिसके तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया."

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि अपराधियों के खिलाफ कानून के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई कर उन पर पाबंदी लगाई जाएगी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति