अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पहली बार जीता इमर्जिंग एशिया कप

अल अमीरात
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सीनियर टीम ने नहीं, बल्कि ए टीम ने उपलब्धि हासिल की है. अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है. अफगानिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका की ए टीम को 7 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को हराया था. जबकि श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल 1 में पाकिस्तान ए को हराया था.

बता दें कि 2023 में पाकिस्तान टीम ने खिताब जीता था. तब भारतीय-ए टीम रनरअप रही थी. जबकि भारतीय टीम ने 2013 का खिताब जीता था. इनके अलावा श्रीलंका 2017 और 2018 का खिताब जीत चुकी है.

18.1 ओवरों में ही फाइनल अपने नाम किया

अफगानिस्तान ए टीम को 134 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल रहे जिन्होंने 55 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन ठोके.

सेदिकुल्लाह अटल वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों में 50+ स्कोर बनाया है. अफगानिस्तान ए की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जुबैद अकबरी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि इसके बाद क्रीज पर टीम के कप्तान दरविश रसूली आए.

श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया

उन्होंने अटल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 43 रन पहुंचाया, लेकिन तभी उन्हें हेमंथा ने 24 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद करीम जनत ने कमाल दिखाया और 3 छक्के ठोक 27 गेंद पर 33 रन ठोक दिए. हालांकि इशान मलिंगा ने उन्हें आउट कर दिया. दूसरे छोर से सेदिकुल्लाह डटे रहे. आखिर में आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक डटे रहे औऱ टीम के जीत दिलाई.

मैच में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 7 विकेट गंवा कुल 133 रन ठोके थे. श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था और 15 रन पर ही टीम के 4 विकेट गिर गए थे. लेकिन पवन रत्नायके, सहन अरचिगे, निमेष विमुक्ति के 20, 64 और 23 रन की बदौलत टीम 133 रन बनाने में कामयाब रही. अफगानिस्तान की तरफ से अल्लाह मोहम्मद घजनफर ने 2, बिलाल समी ने 3 विकेट लिए.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति