पुलिस हिरासत में मरे मोहित के परिवार से मिले योगी, आर्थिक मदद; बच्चों को मुफ्त शिक्षा

लखनऊ.
 राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस लॉकअप में मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की. मुलाकात के दौरान परिवार के साथ बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला और सभासद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, सरकार की तरफ आवास, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ देने का भी भरोसा दिया है.

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद परिवार संतुष्ट नजर आया. मृतक मोहित की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री की से मुलाक़ात हुई. उन पर भरोसा है. अभी तक जो कार्रवाई हुई है उससे संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक मदद और बच्चों की पढ़ाई का भी आश्वासन दिया है. साथ ही सख्त कार्रवाई का भी भरोसा दिया है.

पुलिस हिरासत में हुई थी मौत
गौरतलब है कि थाना चिनहट पुलिस की हिरासत में 32 साल के मोहित पांडे की मौत हुई थी. शनिवार रात मोहित और उसके भाई शोभाराम में मारपीट हुई थी. शांति भंग की आशंका में मोहित और शोभाराम को पकड़ कर चिनहट थाने में लाया गया था. रविवार सुबह थाने में मोहित की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया. मृतक मोहित चिनहट के देवा रोड इलाके में नई बस्ती जैनाबाद गांव का रहने वाला था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ़ नहीं
लखनऊ पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह साफ़ नहीं हुई. आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया. इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी को निलंबित किया गया. साथ ही मोहित की हत्या के मामले की जांच इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार को सौंपी गई है. रविवार को ही मोहित का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करवाया गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति