दिवाली की सफाई से बेजान हो रही त्वचा तो ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान

दिवाली का त्योहार आते ही सबसे पहले घरों की सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग कई-कई दिन पहले से अपने घरों और दुकानों की सफाई शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण के लिए आती हैं, ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग अपने घर को साफ करते हैं।

दिवाली से पहले शुरू होने वाली सफाई की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल  हो जाती है।लगातार उड़ने वाली धूल और मिट्टी की वजह से त्वचा संबंधी कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में सफाई के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो दिवाली महोत्सव में आपकी त्वचा खिली-खिली दिखेगी।

नहाना है जरूरी
जब भी घर पर सफाई करें तो सफाई के बाद नहाएं जरूर। कई बार थकान की वजह से हम सिर्फ हाथ-पैर धोकर बैठ जाते हैं, जोकि सही नहीं है। सफाई के बाद शरीर पर जमी धूल और गंदगी को हटाने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा की गंदगी साफ होगी, साथ ही में आप तरोताजा महसूस करेंगे।

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए उसे साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। खासकर अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो सफाई के बाद त्वचा को साफ करने के बाद इसे हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है।

फेस मास्क का इस्तेमाल करें
सफाई के बाद आप घर पर फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा चमकदार बनी रहे। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस मास्क तैयार करें। ताकि दिवाली पर आपकी त्वचा खिली-खिली दिखे।

हल्की स्क्रबिंग करें
सफाई के दौरान हफ्ते में दो बार त्वचा को हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करें ताकि मृत त्वचा हटे और नई त्वचा को सांस लेने का मौका मिले। स्क्रबिंग से त्वचा चमकदार बनी रहती है।

साफ-सफाई के समय ग्लव्स पहनें
सफाई करते समय हाथों की त्वचा को केमिकल्स से बचाने के लिए ग्लव्स पहनें। इससे हाथों की त्वचा रूखी और कठोर नहीं होगी। चेहरे को भी अच्छी तरह से कवर करके ही रखें। 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति