जम्मू-कश्मीर : अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर

 अखनूर

जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. सोमवार को सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था जिसमें तीन आतंकवादियों को मार दिया गया है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिले हैं. सेना का ऑपरेशन अभी जारी है.

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग की। सुरक्षा बल फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमले के दौरान 3 आतंकी मारा गया है। आधिकारिक तौर पर पुष्टि होनी बाकी है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। फायरिंग करने वाले दहशतगर्दों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी एक स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हो सकते हैं। हमले के बाद बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी पहले मंदिर में घुस गए थे और एक मूर्ति को खंडित कर दिया।

लेकिन वहां मौजूद लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहां से भागते वक्त आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम मिलकर तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है। जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे यह हमला हुआ। अखनूर के बटाल गांव के शिव मंदिर के पास घात लगाकर बैठे तीन से चार आतंकियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की।

जम्मू एसएसपी ने कहा कि माना जा रहा है कि तीन आतंकवादी जम्मू जिले के अखनूर के अस्सान मंदिर के पास देखे गए। उन्होंने सेना की एम्बुलेंस पर कुछ राउंड फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति