राजधानी में1100 से ज्यादा पटाखा दुकानें, सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले तो रद होगा लाइसेंस, आज से बिक्री शुरू

भोपाल

 जिला प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर राजधानी में फटाखा व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए 1100 से अधिक फटाखा कारोबारियों को लाइसेंस जारी कर दुकानें आवंटित कर दी हैं। सोमवार यानी आज से ये सभी दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होंगी।

कोलार क्षेत्र में एसडीएम रविशंकर राय ने जानकारी दी कि बिट्टन मार्केट में 114, लहारपुरा में 60 और बावडिया कलां में छह दुकानें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा बंगरसिया और इंडस टाउन में भी फटाखा दुकानें स्थापित की गई हैं। बंगरसिया क्षेत्र में कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित लेआउट से हटकर दुकानें लगाने पर प्रशासन की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सही स्थान पर दुकानें लगाने के निर्देश दिए।

सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और लेआउट के अनुसार ही दुकानें स्थापित करें। एसडीएम टीटी नगर, अर्चना रावत शर्मा ने फटाखा कारोबारियों के लिए लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया। उन्होंने सभी कारोबारियों से प्रशासनिक गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। गोविंदपुरा, एमपी नगर, बैरागढ़, हुजूर, बैरासिया और सिटी एसडीएम ने भी अपने क्षेत्रों में फटाखा दुकानों का आवंटन पूरा कर लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति