राजस्थान-जयपुर में विधायक बालमुकुंद आचार्य पर समरसता बिगाड़ने का आरोप

जयपुर.

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासुब अब्बास ने हवा महल विधायक बालमुकुंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हवा महल विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब हथकंडे अपना रहे हैं। अब्बास ने कहा कि धार्मिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, हवा महल विधायक बार-बार हमारे धैर्य को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि लखनऊ में हमारी बात देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी हुई है और उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस पर कार्रवाई करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। अब्बास ने कहा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, समय मिलते ही सारा विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और विधायक के ऊपर कारवाई करने की मांग की जाएगी, यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिया समुदाय चक्काजाम करेगा।

जानिये क्या था मामला
अब्बास का कहना है कि इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस निकाला जा रहा था, हजारों अकीदतमंद लोगों ने इस जुलूस मे हिस्सा लिया। जुलूस के रूप में शिया समाज के लोग कौमी इमामबाड़े से कर्बला के लिए पैदल निकले लेकिन रास्ते में विधायक बालमुकुंद आचार्य और शिया समाज के लोगों में नोकझोंक हो गई। दरअसल ये जुलूस साल में दो बार निकलता है। एक मोहर्रम की दस तारीख को इमाम हुसैन की शहादत पर और दूसरे चालीस दिन के बाद उनके चालीसवें पर, ये जुलूस राजस्थान प्रशासन में रजिस्टर्ड हैं साथ ही वक्त और जगह भी दर्ज है। इसलिए ये जुलूस अपने वक्त पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शिया कौमी इमामबाड़ा पन्नीगरान मौहल्ला जयपुर से अपने सही समय पर उठा और सुभाष चौक होता हुआ अपने नियमित रूट से कर्बला रामगढ़ मोड़ के लिए निकला। जैसे ही जुलूस जोरावर सिंह गेट पर पहुंचा, हवामहल विधानसभा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी गाड़ी में आए और उनसे कुछ लोगों की बहस हो गई। दूसरा प्रकरण 22 अक्टूबर को हुआ था, जिसके चलते इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके साथी जबरन इमामबाड़े में घुस आए, जब नमाज चल रही थी। विधायक पर महिला उपासकों के साथ भी दुर्व्यवहार करने और इमामबाड़े के सामान को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है एवं कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शिया बोर्ड विधायक पर कार्रवाई की मांग करेगा कार्रवाई नहीं होने की सूरत में धरना एवं चक्काजाम किए जाने की भी घोषणा किया बोर्ड के द्वारा की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति