LIC एजेंट लियाफी ने अपनी मांगों को लेकर सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया

रतलाम
 भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन (लियाफी) द्वारा अपनी मांगों के संदर्भ में मध्य प्रदेश के रतलाम की सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया। लियाफी द्वारा मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है तथा निरंतर जारी है।

एसोसिएशन के इंदौर मंडल उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि लियाफी द्वारा बीमाधारकों व अभिकर्ताओं के हितों से संबंधित मांगें जीवन बीमा निगम प्रबंधन से की जा रही है। इनमें बीमा पॉलिसियों पर बोनस दर में वृद्धि करने और बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग प्रमुख है।

साथ ही एक अक्टूबर से अभिकर्ता कमीशन में कमी की गई है, उसे तत्काल वापस लेने, न्यूनतम बीमा राशि को दो लाख किया गया है, उसे पूर्व की भांति एक लाख ही रखने की मांग की गई है। बीमा पॉलिसी में प्रवेश की आयु घटाकर 50 वर्ष की गई है, उसे पूर्व की भांति ही रखने की मांग भी की गई है।

देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन

    संपूर्ण भारत के अभिकर्ताओं द्वारा जीवन बीमा कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में रतलाम की शाखाओं के गेट पर भी बड़ी संख्या में अभिकर्ता साथी एकत्रित हुए तथा मांगों के संबंध में नारेबाजी की गईl

    30 अक्टूबर तक देश के सभी सांसदों को इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है। सांसदों से ज्ञापन के माध्यम से अभिकर्ता व आम जनता के हित में इन मुद्दों को हल करवाने में सहयोग की अपील की गई है।

    10 नवंबर तक सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी यह ज्ञापन दिया जाएगाl सांसद को दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि पूरे भारत में भाजीबीनि के 14 लाख से अधिक अभिकर्ता है, जो आज पूर्ण रूप से उपेक्षा महसूस कर रहे हैं।

ज्ञापन देते समय ये रहे मौजूद

लियाफी पदाधिकारियों द्वारा सांसद अनीता सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन का स्वागत किया गया। शाखा क्रमांक एक के अध्यक्ष अशोक भानावत, सचिव चेतन पडियार, कोषाध्यक्ष मनीष टांक, करियर एजेंट शाखा के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सचिव संजय भावसार, कोषाध्यक्ष शिवमूर्ति दुबे, बीमा सलाहकार मोहम्मद इलियास, नागेश्वर पांचाल, कैलाश प्रजापत, ओमप्रकाश तिवारी, विनय पड़ियार, राजेश डोई, सतीश चौरड़िया, दीपक तनपुरे, मुकेश खंडेलवाल, सुभाष कुमावत व देवीलाल नागर आदि उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति