राजस्थान में उपचुनाव में रविंद्र सिंह और हनुमान बेनीवाल के नाम भी उछले

जयपुर.

राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। बागियों की मान-मनुहार भी चल रही है लेकिन इसी बीच राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी का नाम अचानक चर्चाओं में आ गया है। हालांकि भाटी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने बयान दिया है कि सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। सभी दल अपने अपने प्रयास कर रहे हैं, यदि किसी ने उनसे सहयोग मांगा तो वे भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के नरेश मीणा ने बगावती तेवर दिखाते हुए देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच रविंद्र सिंह भाटी का बयान आया है कि वे देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय के समर्थन में प्रचार करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से निकले नरेश मीणा ने नामांकन किया है, यदि वे समर्थन मांगेगे तो वे जरूर इस पर समर्थन देंगे, क्योंकि छात्र राजनीति से आए युवा विधानसभा में पहुंचेंगे तो राजनीति के साथ प्रदेश के विकास को भी मजबूती मिलेगी। वहीं चौरासी सीट पर भी उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी को अपना समर्थन देने की बात कही है। इसी बीच नरेश मीणा का "5 पांडव" वाला एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें राजकुमार रोत, हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी और चंद्रशेखर आजाद के साथ उनका फोटो दिखाया गया है।

हनुमान बेनीवाल ने किया था समर्थन का ऐलान
पोस्टर सामने आने के बाद हनुमान बेनीवाल और नरेश मीणा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा को समर्थन देते हुए कहा कि वे वोट की अपील के लिए नरेश के समर्थन में प्रचार भी करेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति