काजोल के सामने कपिल शर्मा ने अजय देवगन से ली चुटकी

मुंबई,

स्टार स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेता अजय देवगन की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन ने इतनी बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है कि अब जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन अपनी फिल्म ‘दो पत्ती’ का प्रमोशन करने पहुंचीं। काजोल अपने तीन दशक के करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। कपिल ने कहा कि 1992 में ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजोल पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं जबकि अजय ने कई बार यह भूमिका निभाई है।

अभिनेत्री कृति सेनन ने ‘दो पत्ती’ के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है। उन्होंने कहा, “मैं भी हैरान थी। मैं सोच रही थी कि यह कैसे संभव है कि आपने पहले कभी पुलिस वाले की भूमिका नहीं निभाई। खासकर जब ‘सिंघम’ आपके घर पर ही हों।” फिर कपिल ने कहा, “काजोल ने पहली बार भूमिका निभाई और अजय सर ने अनगिनत बार भूमिका निभाई है कि जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है। वह कभी भी उस पर बैठ सकते हैं। क्या आपने अजय सर से ‘अता माझी सटकली’ जैसे किसी डायलॉग के बारे में नहीं पूछा?”

इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए काजोल ने कहा, “मैंने उनसे बिल्कुल भी सलाह नहीं ली क्योंकि सिंघम के लिए मैंने ही उन्हें ट्रेनिंग दी थी। आप कैसे भूल सकते हैं कि मैंने उन्हें मराठी सिखाई थी।” फिल्म ‘दो पत्ती’ में शहीर शेख भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेत्री एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

हाल ही में, टीवी की मशहूर अदाकारा एकता कपूर ने ‘दो पत्ती’ की टीम को अपनी “शुभकामनाएं” दीं। उन्होंने कृति को उनके “पहले प्रोडक्शन वेंचर” और शहीर को फिल्मों में उनके बड़े ब्रेक के लिए विशेष रूप से बधाई दी। एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कृति, शहीर और लेखिका कनिका ढिल्लन नजर आ रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म का गाना “रांझण” बज रहा है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति