कलेक्टर ने दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के संबंध में मानक संचालक प्रक्रिया की निर्धारित

अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा हरित अधिकरण, सेंट्रल जोन, भोपाल के जारी निर्देश के परिपालन में जिले में दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन के संबंध में मानक संचालक प्रक्रिया निर्धारित की है। जिसके अनुसार दीपावली पर्व का समय रात्रि 8ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सिर्फ ग्रीन पटाखे का ही उपयोग किया जाए। रात्रि 10ः00 बजे के बाद पटाखों का उपयोग प्रतिबंधित है।

ग्रीन पटाखे के अंतर्गत फुलझड़ी, अनार एवं इस श्रेणी के अन्य पटाखे भी शामिल हैं। जारी निर्देश में कलेक्टर ने कहा है कि पटाखों का प्रस्फोटन संवेदनशील क्षेत्रों जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम्स, हेल्थ केयर सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों इत्यादि से 100 मीटर की दूरी तक प्रतिबंधित है। पटाखे में बेरियम सॉल्ट इत्यादि विषैले रसायनों का उपयोग प्रतिबंधित है। लड़ी (जुड़े हुए पटाखों) का निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन भी प्रतिबंधित है। पटाखे की तीव्रता प्रस्फोटन स्थल से 4 मीटर पर 125 डी.बी.(ए) से अधिक नहीं होना चाहिए। पटाखे की ऑनलाइन सेल (जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट इत्यादि से सेल) प्रतिबंधित है। पटाखों के जलने के उपरांत बचे हुए कागज के टुकड़े एवं अधजली बारूद के संपर्क में आने से पशुओं एवं बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती है। अतः पटाखों के जलने के उपरांत कचरे को ऐसे स्थानों पर ना फेंका जाए, जहां पर प्राकृतिक जल स्त्रोत एवं पेयजल स्त्रोत प्रदूषित होने की संभावना हो। अतः पटाखों के जलने के उपरांत बचे हुए कचरे को पृथक स्थान पर एकत्रित किया जाए तथा नगर पालिका/नगर परिषद के कर्मचारियों को सौंपा जाए।

कलेक्टर ने माननीय सर्वाेच्च न्यायालय एवं माननीय हरित अधिकरण, सेन्ट्रल जोन भोपाल द्वारा पारित संदर्भित आदेशों एवं उपरोक्त अनुसार निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासन के उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति