प्रयागराज के 800 बच्चों के साथ लखनऊ पहुंचे मंत्री नंदी, लुलु मॉल में कराई शॉपिंग

प्रयागराज

योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' 800 बच्चों को लेकर सोमवार को लखनऊ के लुलु मॉल पहुंचे। सभी बच्चों को दीपावली की शॉपिंग कराई। बच्चों ने लुलु मॉल में की मन पसंद खरीदारी की। बच्चे मंत्री नंदी के साथ तीन दिन के ट्रिप पर निकले हैं। नंदी गरीब परिवारों के सैकड़ों बच्चों के साथ दीपावली मनाते हैं।

कैबिनेट मंत्री नंदी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पिछले कई सालों से एक अनोखी पहल शुरू की है। दीपावली पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के 59 झुग्गी झोपड़ियां और दलित बस्ती में रहने वाले गरीब बच्चों और उनके माता-पिता परिजनों के साथ विगत कई वर्षों से अलग-अलग अंदाज में दीपावली त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी दीपावली पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता और उनकी बेटी ने बेहद लग्जरियस स्टाइल में टूर एंड ट्रेवल्स का तीन दिवसीय प्रोग्राम बनाकर सेलिब्रेट किया।

हर घर रोशनी हर घर दीपावली अभियान के तहत गरीब परिवारों के एक दो नहीं पूरे 800 बच्चों के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता प्रयागराज से प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का सफर वंदे भारत ट्रेन से करवाया। एक बड़े लग्जरियस होटल में सबको ठहराया। आनंदी वाटर पार्क और होटल में शानो शौकत के साथ 800 बच्चों ने फुली एंजाय किया। वाटर पार्क में जमकर मस्ती की अलग-अलग व्यंजनों का भरपूर स्वाद लिया।

हैप्पी दिवाली टूर एंड ट्रेवल्स के दौरान सभी 800 बच्चों को लखनऊ के सबसे बड़े लुलु मॉल घुमाया। लुलु मॉल के जूडियो के मेगा स्टोर में दिल खोलकर शॉपिंग करवाई। शॉपिंग करते समय बच्चों को जो भी पसंद आया वह उन्होंने खरीदा। शॉपिंग के लिए किसी भी तरह की रोक-टोक नहीं थी और सभी बच्चों का बिल कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने स्वयं अदा किया। दीपावली पर बच्चे अपने मनपसंद कपड़े उपहार जूते अन्य समानों की खरीदारी किया। उपहार पाकर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। लखनऊ से सभी बच्चे हंसी-खुशी अपने घर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति