हिमालय की खूबसूरती में डूबे नजर आए शेखर कपूर, बताया- खुद को कैसे करें अभिव्यक्त

मुंबई,

हिंदी फिल्म जगत के सबसे सफल निर्देशकों में से एक शेखर कपूर का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी खास तस्वीरों और वीडियोज से भरा रहता है। इस बीच निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर हिमालय की खूबसूरती से फैंस को रूबरू कराया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का दीदार कराया। तस्वीर के साथ लिखा ‘मुझे कहानियां सुनाना बहुत पसंद है और हिमालय से बेहतर और क्या हो सकता है।’ ‘खुद को पढ़ना तराशने की एक कला है। निर्देशक ने आगे लिखा हम सभी जन्मजात कहानीकार हैं। हमें बस खुद को खुलकर अभिव्यक्त करना चाहिए और इसमें संकोच नहीं करना चाहिए।

मिस्टर इंडिया और मासूम जैसी बेहद सफल फिल्मों के निर्देशक की पोस्ट को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। निर्देशक की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा हिमालय को देखना कितना सुकून देने वाला है! एक अच्छा शिक्षक एक मैप की तरह होता है, जो आपको भटकने पर हमेशा सही राह दिखाता है। एक अन्य ने लिखा पढ़ना और कहानी सुनाना दोनों ही दरवाजे हैं। है न? और पहाड़ ही दरवाजे तक पहुंचने का रास्ता है। दूसरे ने लिखा अद्भुत तस्वीर! पहाड़ों पर चढ़ो और प्रकृति की शांति तुम्हारे भीतर वैसे ही प्रवाहित होगी जैसे धूप और पेड़ों में होती है। विश्वास हिमालय पर्वत की तरह है जो बदल नहीं सकता।

शेखर कपूर मासूम (1983) के निर्देशक थे। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी अहम रोल में थे। इसके बाद उन्होंने 1987 की मिस्टर इंडिया का निर्देशन किया, जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक मोगैम्बो की भूमिका निभाई थी।

कपूर ने 1994 में आई फिल्म बैंडिट क्वीन का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने जोशीले का भी निर्देशन किया था, जिसमें सनी देओल, अनिल कपूर, श्रीदेवी और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिका में थे। इसके साथ ही उन्होंने बरसात, दुश्मनी का भी निर्देशन किया। 2016 में कपूर ने माता अमृतानंदमयी देवी के नाम से प्रसिद्ध अम्मा पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, जिसका नाम द साइंस ऑफ कम्पैशन है। शेखर ने हॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 1998 में एलिजाबेथ और फिर 2007 में एलिजाबेथ द सीक्वल को भी काफी पसंद किया गया।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति