BCCI का फैसला? न्‍यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे गौतम गंभीर

मुंबई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो कीवी टीम ने शुरुआती 2 मैचों को जीतकर 2-0 से अपने नाम कर ली है. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, कोच गौतम गंभीर के रहते हुए भारत ने 18 साल बाद घरेलू सीरीज हारी है, जो काफी शर्मनाक है. ऐसे में टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. इस दौरे पर गंभीर भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे. बल्कि बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए नया कप्तान चुना है. आइए जानते हैं कि क्या वाकई गंभीर की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है.

गंभीर की जगह अफ्रीका दौरे पर होगा ये दिग्गज

क्रिकजब के अनुसार, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ रवाना नहीं होंगे. बल्कि बीसीसीआई ने पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को ये जिम्मा दिया है. यानी साउथ अफ्रीका दौरे पर लक्ष्मण हेड कोच के रूप में नजर आएंगे. बीसीसीआई ने ये फैसला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए लिया है.

ऑस्ट्रेलिया जाएंगे गौतम गंभीर

भारतीय टेस्ट टीम को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है. टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. इसी दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज होनी है यही वजह है कि वीवीएस लक्ष्मण जो कि एनसीए के हेड हैं वो टीम के साथ कोच बनकर जा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार टी20 मुकाबले 8, 10, 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे. मुकाबले डरबन, ग्कबेर्हा, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में होंगे.
साउथ अफ्रीका सीरीज में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों से लैस टीम चुनी गई है. इस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं लेकिन स्क्वाड में कई नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं.

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह,अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और यश दयाल.
गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन बेहद मुश्किल

वैसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन बेहद मुश्किल हैं. दरअसल टीम इंडिया अपने ही घर पर टी20 सीरीज हार चुकी है. न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीत लिए हैं और अब टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है जहां उसे टेस्ट सीरीज अच्छे अंतर से जीतनी होगी. तभी ये टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति